आर्थिक आतंकवाद फैला रहा ईरान : जेडी वेंस

वॉशिंगटन/तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवाजाही सीमित करने को लेकर ईरान पर “आर्थिक आतंकवाद” का आरोप लगाया और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को “समानुपातिक प्रतिक्रिया” करार दिया। श्री वेंस ने कहा, “यह खेल दोनों पक्ष खेल सकते हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने वार्ता में पर्याप्त प्रस्ताव दिए हैं और अब निर्णय ईरान को करना है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री बाहर करनी होगी और उसे कभी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने इस्लामाबाद में हुई हाल की वार्ता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें कुछ प्रगति हुई, हालांकि अंतिम समझौता नहीं हो सका। इस बीच, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद समुद्री गतिविधियां जारी हैं और कुछ जहाज इस मार्ग से गुजर रहे हैं। ये जहाज़ सीधे ईरानी बंदरगाहों के लिए नहीं जा रहे हैं, इसलिए नाकेबंदी से प्रभावित नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच संपर्क बना हुआ है और दूसरी बैठक की संभावना पर चर्चा चल रही है।

Next Post

स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोला

Tue Apr 14 , 2026
मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोल दिया है। स्पेन के राजनयिक मिशन ने यह जानकारी दी है। दूतावास ने सोमवार को एक्स पर कहा, “हम तेहरान लौट रहे हैं। संघर्ष विराम के बाद ईरान में […]

You May Like