
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मानसिक रोग विभाग के वार्ड में भर्ती मरीजों को चूहों द्वारा काटने के मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। साथ ही डीन से प्रतिवेदन तलब किया है।
आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में जनहित में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टण्डन की एकल पीठ ने प्रथम दृष्ट्या मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर मेडीकल कॉलेज के डीन से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।
