योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं

इंदौर:कलेक्टर सभागृह में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों की समीक्षा की गई. इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, पात्र हितग्राहियों का चयन, योजना के लाभ का वितरण तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभाव की समीक्षा की गई. सांसद ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे. सांसद ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों, लंबित प्रकरणों एवं आवश्यक समन्वय के संबंध में जानकारी लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इंदौर देश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल है और यहां विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी प्राथमिकता है. केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर तरीके से लागू करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिलना चाहिए. बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट में केस चलने के बाद भी जबरन निर्माण, विरोध करने पर युवक पर हमला

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत बेनीखेड़ा आगासौद में जमीन विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने पहुंचे युवक के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like