गाय से टकराई बाइक, चाचा-भतीजी घायल

भिंड: नेशनल हाइवे-719 स्थित लावन मोड़ पर आज देर रात सड़क हादसा हो गया। सामने अचानक गाय आ जाने से बाइक उससे टकरा गई, जिससे बाइक सवार चाचा और भतीजी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर बी ब्लॉक निवासी 25 वर्षीय नीरज पाराशर अपनी 11 वर्षीय भतीजी श्रृष्टि पाराशर के साथ मंगलवार को गांव से लौट रहे थे। जब वे लावन मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक गाय सामने आ गई। बाइक गाय से टकराने के बाद सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

Next Post

52वां डेयरी उद्योग सम्मेलन 12-14 फरवरी तक यशोभूमि में, चिराग पासवान करेंगे उद्घाटन

Wed Feb 11 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) डेयरी उद्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने तथा इस उद्योग से जुड़े ज्वलंत विषयों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिन के 52वें डेयरी उद्योग सम्मेलन का उद्घाटन 12 फरवरी को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान करेंगे। आयोजकों की एक विज्ञप्ति के अनुसार, […]

You May Like