टी-20 टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। पहले मैच में संजू को बाहर रखने पर इरफान पठान का बयान सामने आया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया गया। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद संजू को टीम से बाहर बैठना पड़ा, जिससे फैन्स नाराज नजर आए। सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठे और कई फैन्स ने चयन नीति को लेकर जमकर आलोचना की।
