
आष्टा. जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम पंचायत वेदाखेड़ी का औचक निरीक्षण कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा नागरिकों के लिए चलाए जा रहे हाईवे मित्र अभियान के स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसके पश्चात उन्होंने नगर पालिका में संचालित किए जा रहे समग्र ईकेवाईसी कैंप का निरीक्षण किया और ईकेवाईसी के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ अमित कुमार व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम लसूडिय़ा जयसिंह एवं खामखेड़ा जत्रा में समग्र ईकेवाईसी कैंप के निरीक्षण के दौरान ईकेवाईसी के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम लसूडिय़ा जयसिंह एवं ग्राम खामखेड़ा जत्रा के पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज में निर्मित तालाब का निरीक्षण किया.
