बेगमगंज में चकला नाले का जर्जर पुल भी हो सकता है धराशायी


बेगमगंज: नगर में भोपाल रोड़ स्थित चकला नाले पर 50 साल पहले बना पुल जर्जर स्थिति में है , जंग लगे लोहे ने जगह -जगह से बेस छोड़कर बाहर आना शुरू कर दिया है। इसी प्रकार खानपुर पुल भी आज जर्जर स्थिति में है।दोनों के पुनर्निर्माण की मांग दो दशक से चल रही है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।सागर -भोपाल राज्यमार्ग पर चकला नाला एवं खानपुर नाला पर 50 साल पहले सड़क निर्माण के समय नवीन पुल बनाए गए थे। तब से दोनों पुलों से हजारों भारी , हल्के वाहनों का आवागमन जारी है।
सड़क का तो यदाकदा संधारण हुआ लेकिन पुलों की मरम्मत नहीं हुई और आज वो जर्जर स्थिति में है जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों द्वारा अनेक बार मीडिया के माध्यम से दोनों पुलों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके पुनर्निर्माण की मांग उठाई गई लेकिन जिम्मेदारों एवं सरकार ने आजतक ध्यान दिया।
अब जबकि बरेली – पिपरिया मार्ग का नयागांव पुल गिर गया है तो उपरोक्त दोनों पुलों के पुनर्निर्माण किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।स्थानीय लोगों की मांग है कि रायसेन -राहतगढ़ सड़क का निर्माण कार्य जारी है तो लगे हाथ फिर से इन दोनों पुलों का निर्माण भी करा दिया जाए।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजाराम अहिरवार का कहना है कि पुल की जर्जर हालत के कारण भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ताकि कोई अनहोनी ना हो । सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है , उनके द्वारा ही नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।

Next Post

नाबालिग से धारदार चाकू जब्त

Tue Jan 6 , 2026
धारदार चाकू लेकर घूमते नाबालिग को पकड़ा इंदौर: छत्रीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को धारदार चाकू के साथ पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से लोहे का तेजधारदार खटकेदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. प्रधान आरक्षक नवाब सिंह ने बताया […]

You May Like