छतरपुर बस स्टैंड पर स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई, मॉडिफाई साइलेंसर हटाए

छतरपुर। नगर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान चार बाइकों को रोका गया, जिन पर अवैध रूप से मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे।

यातायात पुलिस ने मौके पर ही बाइकों से मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाए और संबंधित चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकलती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना और नियमों के विरुद्ध साइलेंसर का उपयोग करना कानूनन अपराध है। आगे भी ऐसे मामलों पर नियमित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

बस स्टैंड पर चालकों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Mon Jan 12 , 2026
छतरपुर। नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर रविवार 11 जनवरी को यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा, टैक्सी और बस चालकों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए। यातायात पुलिस द्वारा […]

You May Like