छतरपुर। नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर रविवार 11 जनवरी को यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा, टैक्सी और बस चालकों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए।
यातायात पुलिस द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य चालकों की आंखों की जांच कर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा चालकों की आंखों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श भी दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 200 चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि कई बार दृष्टि संबंधी समस्याओं के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे में चालकों की नियमित आंखों की जांच बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में शामिल चालकों ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। यातायात पुलिस ने आगे भी इस तरह के जागरूकता।
