लोकभवन के खुले दरवाज़े, पहले ही दिन उमड़ी आम लोगों की भीड़

भोपाल। राजधानी स्थित लोकभवन में आज से आम नागरिकों के लिए प्रवेश शुरू हुआ जो 27 जनवरी तक खुला रहेगा। आज दोपहर प्रवेश शुरू होते ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकभवन परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और ऐतिहासिक भवन को नज़दीक से देखने का अवसर मिला।

परिवारों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने लोकभवन के भव्य परिसर, हॉल और अंदरूनी संरचना को देखा। कई लोगों ने इसे लोकतंत्र और शासन से जुड़ने का अनूठा अवसर बताया। आम जनता के लिए खुले लोकभवन को देखने आए नागरिकों ने फोटो भी खिंचवाए और इस पहल की सराहना की।

लोकभवन प्रशासन की ओर से प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों को बिना किसी परेशानी के भ्रमण का अवसर मिल सका। आम लोगों की मौजूदगी से लोकभवन आज दिनभर जीवंत नजर आया।

 

Next Post

सीएम डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को दीं 77वें गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि […]

You May Like