बैढ़न में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

सिंगरौली। नीट पेपर लीक के खिलाफ आज विभिन्न संगठनों ने न्याय के लिए प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में दिल्ली पुलिस और केन्द्र सरकार के द्वारा युवाओं पर लाठी चार्ज करने को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं यह आयोजन जिला मुख्यालय बैढ़न के अम्बेडकर चौक पर हुआ। प्रदर्शन में कांग्रेस सेवा दल, शहर कांग्रेस, भाकपा एवं अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया। केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। हालांकि इसमें आधा दर्जन संगठन एवं राजनैतिक दलोंं के लोग प्रदर्शन में शामिल थे, परंतु भीड़ दर्जन भर थी। कई नेता अपने साथियों को भी लेकर नही आए। शायद अकेले ही आकर बैठ गये। धरना में उनके चेहरे ही बयां कर रहे थे कि भीड़ न दिखने से मायूस दिख रहे थे।

Next Post

करंट की चपेट में आने से ससुर- बहू की मौत, बेटा घायल

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम महगवां में कपड़े सुखाने के दौरान तार में फैले करंट की चपेट में आने से पूर्व सरपंच ससुर और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों को बचाने की कोशिश में बेटा भी बुरी तरह झुलस गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी […]

You May Like