गुमटी हटाने तक सिमटा नगर निगम का अतिक्रमण-स्वच्छता अभियान

रीवा। नगर निगम द्वारा इस समय अतिक्रमण स्वच्छता अभियान के तहत गोमतियां हटाई जा रही है. यह कार्यवाही चिन्हित कर की जा रही है. जिसकी पहुंच है उस पर कार्यवाही की गाज नही गिर रही है.

निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार विद्यालयों के आसपास स्वच्छता एवं छात्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में स्कूल के समीप संचालित तंबाकू, गुटखा एवं पान-मसाला के ठेले/गोमती को हटाने की कार्रवाई की गई. जिसमें मार्तण्ड स्कूल के पास पान-मसाला की गोमती हटाने की कार्रवाई की गई. इसके अतिरिक्त बाल भारती स्कूल, माडल स्कूल, गर्वंमेंट स्कूल बोदाबाग, ज्योति स्कूल बोदाबाग, स्वागत भवन के पास नगर निगम स्कूल एवं इंजीनियरिंग कालेज के सामने से गोमतियों को भी हटाया गया साथ ही चेतावनी दी गई कि दुबारा पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी. मृगनयनी चैक मे अवैध गोमती रखकर आवागवन बाधित किया जा रहा था जिसे हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण प्रभारी रावेन्द्र शुक्ला, सुखेन्द्र चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक आदि मौजूद रहे.

Next Post

आजाद नगर में निगम के टैंकर ने 85 वर्षीय बुजुर्ग के पैरों को रौंदा

Thu Feb 5 , 2026
इंदौर। आजाद नगर इलाके में बुधवार दोपहर नगर निगम के पानी के टैंकर ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में टैंकर का पहिया उनके पैरों से गुजर गया, जिससे दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, […]

You May Like