आजाद नगर में निगम के टैंकर ने 85 वर्षीय बुजुर्ग के पैरों को रौंदा

इंदौर। आजाद नगर इलाके में बुधवार दोपहर नगर निगम के पानी के टैंकर ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में टैंकर का पहिया उनके पैरों से गुजर गया, जिससे दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक मौके से वाहन छोडक¸र फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया.

आजाद नगर थाना लोकेश भदौरिया ने बताया कि घटना दोपहर में करीब 12 बजे डेली कॉलेज के पास हुई. घायल की पहचान 85 वर्षीय सुंदरलाल पिता गंगादीन निवासी इदरीस नगर के रूप में हुई है. वे रोज की तरह वॉकर के सहारे टहलने निकले थे और सडक¸ के किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे नगर निगम के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के दौरान टैंकर का पहिया सुंदरलाल के दोनों पैरों से गुजर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 

चालक की लापरवाही ने छीने बुजुर्ग के पैर

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर की गति काफी अधिक थी. टक्कर लगते ही सुंदरलाल जमीन पर गिर पड़े और टैंकर का भारी पहिया उनके पैरों को कुचलता हुआ निकल गया. इस भयावह मंजर को देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायल बुजुर्ग को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है.

 

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सुंदरलाल के बेटों का कहना है कि वे सडक¸ के बिल्कुल किनारे सुरक्षित चल रहे थे, इसके बावजूद टैंकर चालक ने नियंत्रण खोया और उन्हें रौंद दिया. ज्ञात हो कि सुंदरलाल पूर्व में पुलिसकर्मियों की दाढ़ी बनाने का काम करते थे और क्षेत्र में अच्छे खासे जाने-पहचाने जाते हैं. उनके तीन बेटे हैं, जो इस समय अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

आरईएस अग्निकांड प्रकरण की जांच हेतु चार सदस्यीय दल आज सीधी पहुंचेगा

Thu Feb 5 , 2026
सीधी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) कार्यालय से जुड़े अग्निकांड प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय दल गुरुवार को सीधी पहुंचेगा। यह दल मुख्य अभियंता, आरईएस जबलपुर के आदेश पर अधीक्षण यंत्री के नेतृत्व में गठित किया गया है। आदेश क्रमांक 697 दिनांक 19 जनवरी 2026 के अनुसार टीम को […]

You May Like