जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत तिलहरी में एक घर में मई माह में हुई चेारी की रिपोर्ट 7 सितम्बर को दर्ज कराई गई। पीडि़ता ने परिजनों पर ही चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति नेहा मलिक 35 वर्ष निवासी संस्कार नगर स्पोर्ट क्लब के पास तिलहरी ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट नौकरी करती है।
19 मई को सुबह लगभग 6 बजे वह अपने पति भारत बाल्मीक एवं बच्ची रेवांशी के साथ इलाज कराने के लिये नागपुर महाराष्ट्र गयी थी उसने अपने हिस्से वाले कमरे की चाबी अपनी सास श्रीमति मीरा बाई बाल्मीक का दे दी थी वह इलाज कराकर वापस 20 मई की रात लगभग 11 बजे अपने घर आ गयी थी।
5 जुलाई को उसने अपनी आलमारी खोलकर देखी आलमारी में रखे पुराने जेवर सोने का 1 हार, 2 कनछड़ी, चांदी की एक जोड़ी पायल, 3 कड़े, उसके परिवार के लोगों ने चुरा लिये उसकी आलमारी का ताला नही टूटा था उसे उसके परिवार के लोगों पर शक संदेह है, उसने अभी तक बातचीत की, लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने उसके जेवर वापस नहीं किये। जिसके चलते अब रिपोर्ट दर्ज कराई।
