जहर खाकर व्यापारी ने मौत को लगाया गले, सूदखोरी से परेशान होकर उठाया कदम

इंदौर. चंदन नगर इलाके में बुधवार रात एक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में उसे परिजन मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

घटना से पहले व्यापारी ने अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया. वीडियो में उसने बताया कि व्यापार के नाम पर उससे लाखों रुपये का लेनदेन किया और लगातार मोटा ब्याज वसूला जा रहा था. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मूल रकम चुकाने के बावजूद उससे और पैसों की मांग की जा रही थी. साथ ही आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने उसके मकान से जुड़े दस्तावेज और कई चेक अपने कब्जे में रख लिए हैं. विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं. पुलिस जांच में सामने आया है कि व्यापारी ने कुछ दिन पहले ही पंढरीनाथ थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन समाधान नहीं होने से वह मानसिक दबाव में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही चंदन नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. पीड़ित की हालत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो सके हैं. फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज, शिकायत आवेदन और लेनदेन से जुड़े तथ्यों के आधार पर सूदखोरी और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में जांच आगे बढ़ा रही है.

Next Post

मलवारे तिगड्डे के पास पलटा पिकअप वाहन, दर्जनों मजदूर घायल

Thu Feb 12 , 2026
छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में मजदूरी पर जा रहे आदिवासी परिवार के दर्जनों लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना 12 फरवरी सुबह लगभग 9 बजे मलवारे के तिगड्डे के पास हुई, जहां यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। […]

You May Like