दमोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत रविवार को की गई। प्रथम दिन सुबह से ही घंटाघर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
