इंदौर:नगर निगम ने आज बीजलपुर ट्रेजर टाउन से क्रिस्टल अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण में बाधक मकानों पर रिमूवल कार्रवाई की. इस दौरान सड़क निर्माण में बाधक 35 मकानों पर रिमूवल किया गया. रहवासियों की मांग पर बाकी हिस्सा स्वयं तोड़ने का लिखित आवेदन देने पर आयुक्त ने 5 दिन का समय दिया है.नगर निगम झोन 13 की ए.बी. रोड बिजलपुर से ट्रेजर टाउन, क्रिस्टल अपार्टमेंट तक मास्टर प्लान सड़क में बाधक मकान हटाने के कार्रवाई की गई.
उक्त सड़क यातायात की दृष्टि एबी रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. उक्त सड़क मास्टर प्लान में 30 मीटर चौड़ी और करीब 1.5 किलोमीटर लंबी है. सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम रिमूवल दस्ते ने 3 जेसीबी एवं 3 पोकलेन मशीनों से रिमूव्हल कार्रवाई की गई. सड़क निर्माण में बाधक करीब 35 मकानों पर कारवाई की गई. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, रिमूवल प्रभारी अंकेश बिरधरे,भवन अधिकारी आनंद रैदास, भवन निरीक्षक पीयूष गुप्ता, सहायक रिमूव्हल अधिकारी बबलु कल्याणे सहित रिमूव्हल एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
पांच दिन का समय मांगा
रिमूवल कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त दिलीपकुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर रिमूव्हल स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त यादव से क्षेत्रीय रहवासियों ने निचले हिस्से की कार्रवाई के बाद 5 दिन का समय मांगा. मकानों के बाकी बाधक हिस्सों को रहवासियों स्वयं हटाने की बात कही और इसके लिए लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर समय मांगा. रहवासियों के अनुरोध पर आयुक्त ने शेष निर्माण का भाग निर्धारित समयावधि में हटाने की सहमति दे दी
