अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद कंबोडिया ने थाईलैंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंबोडिया का कहना है कि युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद थाईलैंड ने उसके क्षेत्र में हवाई हमले जारी रखे। इन आरोपों के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया के इस संवेदनशील सीमा इलाके में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि शनिवार को थाई सेना ने उसके इलाके में नए हमले किए। बयान के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को थाई सेना ने दो एफ-16 लड़ाकू विमानों का उपयोग करते हुए कंबोडिया के भीतर कई स्थानों पर सात बम गिराए। मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि युद्धविराम की घोषणा के बावजूद थाई सैन्य विमानों की बमबारी नहीं रुकी है।
