
भोपाल।राजधानी के अप्सरा टॉकीज के पास खड़े आटो की बैटरी बदमाशों ने रात के समय चोरी की. यहां पेट्रोल टैंक के पास ऑटो खड़े किए जाते हैं. शुक्रवार की देर करीब 2 बजे सवारी ऑटो में सवार हो कर आए बदमाशों ने बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. लोडिंग ऑटो की बैटरी के साथ ही अन्य सामान चोरी करने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. ऐशबाग थाना क्षेत्र के निवासी आसिफ नामक युवक के लोडिंग वाहन से बैटरी चोरी हुई है. आसिफ ने बताया कि चोर बैटरी के साथ अन्य सामान भी चोरी कर ले गए. ऐशबाग थाना में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि इस स्थान पर एक दिन पहले रात के समय ही अशोका सोसायटी रायसेन रोड़ पर श्री पिपलेश्वर महादेव हनुमान मंदिर का भी ताला तोड़ा गया. शातिर बदमाशों की पुलिस खोजबीन कर रही है.
