सारंगपुर: इस साल सामान्य से कम वर्षा हुई है. नदी के जल स्तर में कमी आना शुरू हो चुकी है इसलिए नपा प्रशासन ने वर्षा से पहले खोले गए गेट को बंद करने के लिए सक्रिय हो चुकी है. वर्षा थमने के बाद डेम का पानी रोकने के लिए गेट बंद किए जाना जरुरी है सामान्य से कम बारिश होने के कारण इस साल गर्मियों के दौरान पानी की कमी आ सकती है. खरीफ फसल की कटाई के बाद रबी फसल की तैयारियां शुरू हो चुकी है.
इसलिए कालीसिंध नदी का जल स्तर भी धीरे धीरे घट रहा है. रबी फसल बोवनी के लिए नदी किनारे बसे गांवों में सिंचाई शुरू होगी. इससे जल स्तर में तेजी से कमी आने लगेगी। वर्तमान में वर्षा के हालात देखते हुए नगर की 50 हजार आबादी के लिए स्टाप डेम में जल का संरक्षण जरूरी है. इसलिए नपा के द्वारा कालीसिंध नदी पर दोनों डेम पर पानी रोकने के लिए तराफे लगाने का कार्य शुरु करने के
निर्देश नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल
ने दिए है. पालीवाल ने कहा है कि इस वर्ष बारिश की कमी को देखते हुए नपा ने शहर की जीवन दायिनी कालीसिंध नदी से होने वाले पानी चोरी को रोकने टीम का गठन किया जायेगा. ताकि शहरवासियों को जल संकट से झुंझना न पड़े. साथ ही शुक्रवार को कपिलेश्वर कार्य का निरीक्षण नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल ने पार्षद गोपाल पाल, अमित गिरजे, राकेश पुष्पद और कुलदीप राठौर, इंजिनियर विक्की ब्राह्मणे, गोकुल पुष्पद, सतीश कंडारे, जलशाखा प्रभारी राजकुमार गिरजे के साथ किया. इस दौरान नपाध्यक्ष ने अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
यह बात सही है कि वर्षा
सामान्य से कम हुई. इसलिए हमने नपा अमले को निर्देश दिए थे कि स्टाप डेम के गेट बंद किए जाए. सही तरीके से स्टाप डेम बंद हो इसलिए हमने निरीक्षण किया है.
पंकज पालीवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका, सारंगपुर
