खरीदी केन्द्रो में बारिश से भीग गया गेंहू

रीवा। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से खरीदी केन्द्रो के बाहर खुले आसमान के नीचे रखा गेंहू भीग गया. सैकड़ो क्विंटल गेंहू अलग-अलग खरीदी केन्द्रो में भीगा है. समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए जिले में बनाए गए खरीदी केन्द्रों में किसानों के साथ-साथ अनाज को रखने तथा समय पर परिवहन के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए थे. जिसमें कलेक्टर द्वारा कहा गया था कि पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हैं ऐसे में खरीदी केन्द्र पहुंचने वाले अनाज को जल्द से जल्द सुरक्षित क्रय किया जाए. जबकि शहर में सबसे निकटतम करहिया कृषि उपज मण्डी में हजारों क्विंटल अनाज खुले में ही रखा रहा. लगातार क्षमता से अधिक अनाज के खुले आसमान में पड़े होने की जानकारी दी जाती रही. इसके बावजूद इसका उठाव नहीं हुआ. नतीजा मंगलवार की दोपहर में हुई बारिश से अनाज भीग गया है.

जिले में अब तक 53329.4 टन हुई गेंहू की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है. अब तक 9773 किसानों से 53329.4 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. गेंहू उपार्जन की अंतिम तिथि 5 मई है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू में से 25713.57 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है. अब तक किसानों को 129 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 15714 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं. स्लॉट बुक करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है.

Next Post

66 लाख हड़पे, बिल्डर गया जेल 

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर। 66 लाख हड़पने वाले बिल्डर संदीप ठाकुर को माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पंकज सराफ ने माढ़ोताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम रिमझा स्थित एक भूमि की खरीद के लिए संदीप […]

You May Like