
दमोह। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरी. दलबीर मार्को के नेतृत्व में दमोह यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink & Drive) चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट ) के तहत 3 वाहनों को जब्त कर प्रकरण तैयार किए गए व वैधानिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों पर कुल 43,500/- का अर्थदंड (जुर्माना) अधिरोपित किया गया:
ट्रक क्रमांक – UP 41 AT 7961, 15,500/- का जुर्माना
आयसर वाहन क्रमांक – MP 07 GA 9326, 10,000/- का जुर्माना
कार क्रमांक – MP 15 CA 4852: ₹18,000/- का जुर्माना
दमोह पुलिस सभी आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं; यह न केवल कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है बल्कि स्वयं व अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी अत्यंत घातक है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध यह दंडात्मक अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
