पारिवारिक विवाद में युवक से मारपीट, बाइक तोड़ी और दी जान से मारने की धमकी

इंदौर. आदिनाथ नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी, आरोप है कि हमलावर ने युवक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है. हीरानगर थाना क्षेत्र के निवासी विजय उर्फ मोनू यादव ने थाने में शिकायत की कि पड़ोस में रहने वाले बड्डू चौहान से किसी पारिवारिक मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसी विवाद के चलते बड्डू ने पहले उसे गालियां दीं और फिर मारपीट शुरू कर दी. शिकायतकर्ता का आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की और धमकी दी कि वह उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा. पुलिस ने विजय की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से घर जला 

Mon Jun 30 , 2025
सीधी। जिले में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार का घर जल गया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के ग्राम मलदेवा में प्रदीप कुमार अग्निहोत्री के घर पर गाज गिरी। घटना के समय तेज बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं। आकाशीय बिजली गिरते ही […]

You May Like