आकाशीय बिजली गिरने से घर जला 

सीधी। जिले में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार का घर जल गया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के ग्राम मलदेवा में प्रदीप कुमार अग्निहोत्री के घर पर गाज गिरी। घटना के समय तेज बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं। आकाशीय बिजली गिरते ही छत में आग लग गई। कमरे में रखे बर्तन, कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी अंबुज पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ल सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं चुरहट एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने पटवारी को तत्काल मौके पर भेजा। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।

Next Post

फरार अपराधियों की घेराबंदी:48 वारंट तामील, 62 की चेकिंग 

Mon Jun 30 , 2025
सीधी। फरार अपराधियों की घेराबंदी में सीधी पुलिस ने सघन कॉम्बिंग गश्त करते हुए हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी जैसे गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश की गई और न्यायालय द्वारा जारी कुल 48 वारंट 11 स्थायी व 37 गिरफ्तारी वारंट की प्रभावी तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार […]

You May Like

मनोरंजन