कश्मीर के कुलगाम जिले में दिन की दूसरी मुठभेड़

श्रीनगर, 23 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह घाटी में एक ही दिन में दूसरी मुठभेड़ है।

जम्मू-कश्मीर में कई सालों के सबसे बड़े आतंकी हमले में 28 नागरिकों की मौत के एक दिन बाद दो मुठभेड़ें हुईं। पहली मुठभेड़ बारामूला के उरी सेक्टर में हुई, जहां एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया। दूसरी मुठभेड़ कुलगाम के टंगमार्ग इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं। सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

Next Post

श्री बालाजी मित्र मंडल (रजि.) ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

Wed Apr 23 , 2025
श्री बालाजी मित्र मंडल (रजि.) शिव नगर, नई दिल्ली, द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इस फ्री शिविर का लाभ उठाया इस कार्यक्रम को सफल बनने के लिए सभी साथियों का आभार एवं धन्यवाद। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like

मनोरंजन