ओएफके रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी: प्रवीण

जबलपुर। म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी खमरिया(ओएफके), जबलपुर में प्रवीण कुमार पाण्डेय, आईओएफएस ने बुधवार को नए मुख्य महाप्रबंधक का पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस के पहले वे आयुध निर्माणी चांदा, महाराष्ट्र के मुख्य महाप्रबंधक के रुप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे थे।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री पाण्डेय ने निर्माणी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन, गुणवत्ता, सुरक्षा, आधुनिकीकरण, अनुसंधान एवं विकास एवं मानव संसाधन से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयुध निर्माणी खमरिया देश की रक्षा उत्पादन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता तथा समयबद्ध आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना, नवाचार, पारदर्शिता, कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आव्हान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयुध निर्माणी खमरिया रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Next Post

नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर परिवार को सौंपा

Wed Jul 8 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में दमोह पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा.थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात उप निरीक्षक प्रियंका पटेल […]

You May Like