कार से पहुंचते थे तार चुराने, सिवनी, मंडला के दो चोर पकड़ाए

जबलपुर। चरगवां एवं बरगी क्षेत्र से कार से पहुंचकर तार चुराने वाले सिवनी, मंडला के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार अन्य की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये एल्यूमीनियम तार के 23 बंडल, घटना में प्रयुक्त ईनोवा कार एवं दो कटर, रस्सी, एवं सीढी जप्त की है।

पुलिस के मुताबिक 3 सितम्बर को चंदन पटेल 39 वर्ष निवासी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि नयानगर एंव दपकिया के मध्य बिजली लाईन बिछाने का कार्य मिला था उनके द्वारा बिजली के तार बिछा लिये गये थे । अज्ञात चोरो द्वारा बिजली की लाईन करीबन 3 किमी की काट ले गये है। इसी प्रकार बरगी अन्तर्गत ग्राम चनेरी एवं थाना गांव के मध्य भी इसी प्रकार तार चोरी हुई थी। इसके अलावा चरगवां दामन खमरिया में भी अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के तार चोरी किये थे। पुलिस ने सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले । जिसके बाद भुपेन्द्र ठाकुर पिता शेर सिंह ठाकुर 35 वर्ष निवासी ग्राम कुदवारी थाना घंसौर जिला सिवनी, एवं महफूज मंसूरी पिता शेख मकसूद मंसूरी 25 वर्ष निवासी स्वामी सीताराम वार्ड थाना सिटी कोतवाली जिला मण्डला को दबोचा। आरोपियो ने अन्य 5 आरोपियो के साथ मिलकर तार चोरी की घटनायें करना स्वीकार किया।

Next Post

20 लाख के आभूषण ले गए चोर

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत उमरिया में चोरों ने एक सूने घर में धावा बोलते हुए 20 लाख रूपए के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरूवार को सुरेन्द्र सिंह 49 वर्ष निवासी उमरिया शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like