गड़बड़झाला करने वाली दो फर्मों ने 45 लाख किए सरेंडर

जबलपुर: स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने शहर के अलग-अलग 7 स्थानों पर स्टील मैटल और स्क्रैप कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 10 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था। जिसके बाद दो फर्मों ने 45 लाख रूपए सरेंडर कर दिए है।डिप्टी कमिश्नर नवीन धुर्वे ने बताया कि तेजस मेटल में गोपीनाथ शर्मा सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा कुल 22 लाख रुपए नगद डीआरसी के माध्यम से जमा कराए गए। इसके अलावा अक्षरा मेटल में रविन्द्र सनोडिया सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा 23 लाख रुपए नगद डीआरसी के माध्यम से जमा कराए गए। जबकि आशीष कोटवानी फर्म में प्रो उपस्थित हुए एवं जांच कार्य में सहयोग करते हुए लेखा पुस्तके प्रस्तुत की जा रही हैं। जांच जारी है।
विदित हो कि स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम
ने फर्मों के सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टैक्स चोरी के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, माल और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच, स्टॉक, लेखा-जोखों की पड़ताल हुई थी। जिसमें फर्जी बिलों के जरिए खरीद फरोख्त के साथ कारोबारियों ने टैक्स चोरी करने भारी गड़बड़झाला किया है। अभिलेखों, स्टॉक, अन्य दस्तावेजों की जांच में करोड़ों की हेराफेरी का भंड़ाफोड़ हुआ है। कई 14 से अधिक बोगस फर्मे भी मिली थी।जिसमें दाल-चावल, चॉकलेट-बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदी होती थी लेकिन इनकी बिलिंग एल्युमिनियम, कॉपर व तांबे के स्क्रैप के लिए दशाई जाती थी।

Next Post

मिथक से परे एक नई सोच की फैंटेसी ड्रामा फिल्म है राहु केतु : सूरज सिंह

Tue Dec 30 , 2025
मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता) बी-लाइव प्रोडक्शन के सह-संस्थापक और निर्माता सूरज सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म राहु केतु मिथक से परे एक नई सोच की फैंटेसी ड्रामा फिल्म है। जिस दौर में फैंटेसी फिल्मों को अक्सर पौराणिक कथाओं या धार्मिक संदर्भों से जोड़कर देखा जाता है, […]

You May Like