
भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में 24 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक महिला शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है. चार साल पहले उसकी आरोपी रोहित से मुलाकात एक रिश्तेदार की शादी में हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर फोन पर बातचीत होने लगी. मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंचा. इस दौरान आरोपी ने बैरागढ़ इलाके में संचालित एक होटल में उसे मिलने के बहाने बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. महिला ने आरोपी रोहित पर जब शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया तो वह मुकर गया. परेशान होकर महिला ने बैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी रोहित की तलाश अब बैरागढ़ पुलिस कर रही है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक इलाके में संचालित एक अस्पताल में हाऊस कीपिंग का काम करता है.
