बिजली उप केन्द्र में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट करने पर एफआईआर दर्ज

सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बम्होरी वितरण केन्द्र के अंतर्गत संचालित 33/11 केव्ही. उपकेन्द्र (विद्युत सबस्टेशन) भैसा में शासकीय कार्य के दौरान कुछ उपद्रवियों ने विद्युत सबस्टेशन में अनाधिकृत रूप से घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने के संबंध में चार स्थानीय युवको के विरूद्ध पुलिस थाना केन्ट में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबंद्ध किया गया है

कनिष्ठ अभियंता बम्होरी रेंगुआ द्वारा पुलिस थाने में की गई शिकायत के मुताबिक ग्राम भैसा के स्थानीय निवासी देवकुमार भदौरिया, दीपू जाटव, दुलारे अहिरवार और भरत अहिरवार सब-स्टेशन की बाउंड्री वॉल फांदकर अनाधिकृत रूप से परिसर के अंदर घुस आए जहॉ पर उन्होने ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर यशवंत कुर्मी को पकडकर गाल पर थप्पड जडे और मारपीट करते हुए अभद्र व अश्लील गालियॉं दी। घटना के बीच-बचाव में रात्रिकालीन ड्यूटी पर पदस्थ लाईनमेन माईकल कलस्तु एवं टीम में शामिल विवेक राजपूत, सक्षम शर्मा एवं कैलाश पटेल को भी अभ्रद एवं अश्लील गालिया देते हुए धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देते हुए सबस्टेशन से संचालित पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित करने का प्रयास किया गया। उक्त घटना क्रम से कर्मचारी डरे, सहमे हुए भयभीत है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता (B.N.S.) 2023 की धारा 132 शासकीय कार्य में बाधा पहुॅंचाना, धारा 115 (2) स्वेच्छा से चोट पहुॅचाना, धारा 296 (बी) अश्लील कृत्य और गालिया देना, धारा 351 (2) आपराधिक धमकी देना एवं धारा 3 (5) व 221 के तहत मामला पंजीबंद्ध किया गया है।

Next Post

कबीर कालोनी में आर्मी जवान के सूने घर से लाखो रुपए के गहने चोरी 

Wed Jul 1 , 2026
मुलताई। सोमवार रात साई मंदिर में चोरी होने के दूसरे दिन मंगलवार को खेड़ली बाजार रोड पर स्थित कबीर कॉलोनी में आर्मी जवान के एक सूने मकान में अज्ञात चोरो ने धावा बोलकर सोने चांदी के आभूषण एवं नकद 15 हजार रुपए चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब पानी वाला […]

You May Like