हत्या, हादसा, आत्महत्या के एंगल पर जांच
जबलपुर:मझौली थाना अंतर्गत ग्राम गाड़ा हिरन नदी लकड़हा घाट में एक महिला की लाश मिली। पुलिस मर्ग कायम कर हत्या, हादसा और आत्महत्या एंगल पर जांच पड़ताल कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक ग्राम कोटवार राशि रमण झारिया 39 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ा ने सूचना दी कि बुधवार को वह गांव के हिरन नदी लकड़हा घाट आया उसे नदी किनारे घाट में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव दिखा, अज्ञात महिला की मौत पानी में डूबने होना प्रतीत हो रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चल सका है शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
