2533 करोड़ के रिकॉर्ड बजट को मंजूरी: पद्म विजेताओं की मॉडल गली और सेवा बस्तियों का होगा विकास

वाराणसी: वाराणसी के विकास को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम हुई कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 2533.33 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें नगर निगम का 2262.42 करोड़ रुपये तथा जलकल विभाग का 270.91 करोड़ रुपये शामिल है।बजट में पहली बार पद्म पुरस्कार विजेताओं और सेवा बस्तियों (मलिन बस्तियों) के लिए विशेष धनराशि का प्रावधान किया गया है।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि काशी की कला और संस्कृति का मान बढ़ाने वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। उनके आवास की गलियों को ‘मॉडल गली’ के रूप में विकसित करने के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। इन गलियों को कलात्मक स्वरूप देने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।शहर की सेवा बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के जीवन-स्तर को सुधारने के लिए बजट में 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इस राशि से इन क्षेत्रों में सीवर लाइन, शुद्ध पेयजल, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जाल बिछाया जाएगा।मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी (सीएफओ) मनीष शुक्ल ने नगर निगम तथा जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह ने जलकल विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित तथा 2025-26 के पुनरीक्षित आय-व्यय का ब्यौरा कार्यकारिणी में प्रस्तुत किया। पिछले तीन वर्षों में नगर निगम के बजट में 2.69 गुने की वृद्धि हुई है। वहीं, पिछले साल की तुलना में यह सीधे तौर पर 1.7 गुना (लगभग 938 करोड़ अधिक) है, जो शहर की बदलती तस्वीर और राजस्व संग्रहण में हुई वृद्धि को दर्शाता है। वर्ष 2023-24 में जहाँ बजट 840.90 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में यह बढ़कर 2262.42 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। यह शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर होने वाले खर्च में बड़ी बढ़ोतरी का संकेत है।

Next Post

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर: बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के संकेत

Thu Feb 26 , 2026
लखनऊ: प्रयागराज जिले के झूंसी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी से जुड़े प्रकरण में अब मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच का फोकस और तेज हो गया है। पुलिस द्वारा कराई गई दो नाबालिग बटुकों की चिकित्सीय जांच में यौन उत्पीड़न […]

You May Like