इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सिलेंडर के पैसे को लेकर हुए विवाद में ग्राहक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.फरियादी रफीक चौहान निवासी पाटनीपुरा चौराहा ने पुलिस को बताया कि कल दोपहर करीब 12:30 बजे चारभुजा स्वीट्स के सामने सिलेंडर लेने पहुंचे थे.
इसी दौरान सिलेंडर देने वाले युवक ने 950 रुपए मांगे. फरियादी ने कहा कि स्लिप में 941 रुपए लिखे हैं और वह उतनी ही राशि देगा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने गाली-गलौज शुरू कर दी. वहीं मौके पर मौजूद उसके दो अन्य साथियों ने भी फरियादी को गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
