पांढुरना:नगर के शासकीय चिकित्सालय में एक नाबालिक लडकी को इसके परिजन प्रसूति कराने लाने से स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मच गया,घटना की गंभीरता को देखते हुए लडकी को भर्ती कर चिकित्सकों के निगरानी में इसका उपचार किया जा रहा है,विभाग की सूचना पर पुलिस इस मामले की जांच में जूट गई है,वहीं देर रात इस लडकी ने चिकित्सालय में एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया।
नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय में गुरूवार दोपहर को क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बुचनखापा की एक लडक़ी को परिजन प्रसूति हेतू ले आए स्टाँफ नर्स द्वारा लडकी को भर्ती करने के लिए परिजनों से जमा कराए गए दस्तावेजों में लडक़ी की नाबालिक उम्र को देखते हुए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए लडकी को भर्ती कर इसका उपाचार शुरू किया गया था।
वहीं चिकित्सालय से मिली तहरीर के बाद जांच करने चिकित्सालय पहुचें पुलिस अधिकारियों को लडकी के परिजनों ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व ही दोनों ही परिवारों की रजामंदी के साथ सामाजिक रिती रिवाजों के अनुसार होने तथा लडकी की उम्र बालिक होने का दावा करते रहें,जांचकर्ता पुलिस द्वारा परिजनों को लडकी के आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है,वहीं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को इस नाबालिक लडकी ने एक स्वस्थ्य लडक़े को जन्म दिया।
