रमेश हत्याकांड: तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में हुई रमेश सिंह राजपूत 55 वर्ष की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र सिंह राजपूत 31 वर्ष निवासी ग्राम झौझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती करता है। 9 मार्च की रात लगभग 8 बजे वह एवं उसके पिता रमेश सिंह और गांव के अमित सिंह राजपूत तीनों टे्रक्टर से अपने घर आ रहे थे.

झोझी में प्रमोद श्रीपाल कहने लगा कि ट्रैक्टर की लाईट क्यों जला कर रखे हो और प्रमोद श्रीपाल ने लोहे की सब्बल से हमलाकर पिता को गंभीर चोट पहुंंचा दी थी। पिता रमेश सिंह राजपूत 55 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 12 मार्च को पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाई। साथ ही आरोपी आरोपी प्रमोद श्रीपाल 25 वर्ष, गन्नू उर्फ योगेन्द्र श्रीपाल 24 वर्ष, कैलाश श्रीपाल 50 वर्ष तीनों निवासी ग्राम झोझी को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

एक्टिवा की डिग्गी से नगदी-मोबाइल चोरी

Mon Apr 21 , 2025
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत नवयुग कॉलेज के बाइक स्टेंड में खडी एक्टिवा की डिग्गी से छात्र का मोबाइल, नगदी रूपए चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि कुशाग्र गर्ग 20 वर्ष निवासी साउथ मिलौनीगंज दमोहनाका थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीकाम फाईनल ईयर की पढ़ाई कर […]

You May Like