पुतिन ने नेतन्याहू, पेजेशक्यान से फोन पर की बात, मध्य पूर्व की स्थिरता पर की चर्चा

माॅस्को, 16 जनवरी (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की स्थिति एवं ईरान से जुड़े घटनाक्रमों पर चर्चा की।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार श्री पुतिन ने पश्चिम एशिया में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक और राजनयिक प्रयासों को तेज करने के पक्ष में रूस के रुख को दोहराया।

बयान में कहा गया है कि श्री पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान से भी टेलीफोन पर बात की।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि श्री पुतिन क्षेत्र में तनाव को कम करने के उद्देश्य से प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी चरम पर है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

इस बीच विरोध प्रदर्शनों के कम होने के बाद ईरान ने फिर से अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है।

एक अन्य घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर भी 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है।

Next Post

दिल्ली और एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई, सीएक्यूएम ने जीआरएपी-3 के उपाय किए लागू

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को हवा की ‘बहुत खराब’ गुणवत्ता के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण-3 के उपाय तुरंत लागू कर दिए हैं। मौसम एजेंसियों के पूर्वानुमानों में हवा की गुणवत्ता 354 पर पहुंचने और प्रदूषकों […]

You May Like