ग्वालियर: जिले के ग्राम अमरोल में हरसी हाई लेवल नहर टूट गई है। नहर बंद रहने से किसानों की धान की फसल सूखने लगी है लेकिन अब तक सिंचाई विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।आज सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनमें एसडीओ एपी शर्मा, राकेश चतुर्वेदी कार्यपालन यंत्री और ई. पंकज सेंगर शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि नहर जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।
वहीं, किसानों का कहना है कि यदि नहर को जल्द से जल्द नहीं जोड़ा गया तो अमरोल में उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। किसानों ने बैठक में खाद की ओवररेट बिक्री की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि 260 का यूरिया 400 से 500 रुपए में और 1400 का DAP 1800 तक में बेचा जा रहा है जिससे उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और नहर की मरम्मत की मांग की है ताकि उनकी मेहनत की फसल बचाई जा सके।
