कटनी दौरे पर अजय सिंह राहुल भैया, कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत करने का आह्वान

कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया सोमवार को कटनी पहुंचे। उनके आगमन पर चाका बायपास में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

दौरे के दौरान राहुल भैया ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। वे मोहन बत्रा, मंजू निषाद, सुरेश सोनी, राकेश जैन सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी किसे टिकट देती है यह संगठन का निर्णय है, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे मिलकर पार्टी को मजबूत करें, ताकि आगामी समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।

इसके बाद वे आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

मजदूर का भेष, लुटेरों के मंसूबे: ऊर्जाधानी में महीने भर की फील्डिंग के बाद बैंक में डाली डकैती

Mon Apr 20 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को हुई सनसनीखेज लूट की वारदात में पुलिस जांच के दौरान लगातार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन की […]

You May Like