St. Aloysius School के खिलाफ विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, दलित कर्मचारियों के उत्पीड़न और धर्मांतरण के दबाव के आरोप

जबलपुर: कटंगी रोड स्थित रिमझा के St. Aloysius School के खिलाफ मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। दीनदयाल चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में कार्यरत दलित कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उन पर धर्मांतरण के लिए मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा संस्थानों की आड़ में दलितों के कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब मामले में प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Next Post

कियोस्क संचालक की कथित धोखाधड़ी, लाखों की जमा राशि अटकी; पीड़ित बैंक और पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर

Tue Jul 14 , 2026
दमोह: तेंदूखेड़ा जनपद की झालोन पंचायत में कियोस्क संचालक द्वारा लोगों से जमा कराई गई लाखों रुपये की राशि बैंक में जमा न करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें बैंक की सील लगी जमा रसीदें दी गईं, लेकिन खातों में रकम जमा ही नहीं […]

You May Like