सीहोर. गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अवसर पर मुंगावली स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मेरे जीवन में गुरु का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्राचार्य राजेश कसौटिया ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति त्यागी, जितेंद्र बड़ोदिया, रितेश राठौर, भैरव सिंह शाक्य, मुकेश सिसोदिया, प्रमोद खत्री, पूजा गांधी, सुनीता भदोरिया, अंजू दोग्ने, रेखा विश्वकर्मा, उर्मिला यादव एवं घनश्याम मोहनिया, घनश्याम दोग्ने का विशेष सहयोग रहा.
