मणप्पुरम बैंक में 17 लाख के सोने की चोरी का खुलासा, बैंक में काम करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गोल्ड लोन देने वाली मणप्पुरम बैंक से एक हितग्राही के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया था। चोरी हुए सोने के जेवरों की कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की पहचान की। एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी राजेश साहू इसी बैंक में काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस की तत्परता से शिकायत दर्ज होने के कुछ ही समय में मामले का खुलासा कर दिया गया।

Next Post

विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप की बड़ी कार्रवाई, 104 किलो गांजा जब्त; 52 लाख का मशरूका बरामद

Tue Nov 10 , 2026
विदिशा। पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई की है। करारिया चौराहा थाना पुलिस ने ग्राम ब्योची में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 104.14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए बताई […]

You May Like