विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप की बड़ी कार्रवाई, 104 किलो गांजा जब्त; 52 लाख का मशरूका बरामद

विदिशा। पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई की है। करारिया चौराहा थाना पुलिस ने ग्राम ब्योची में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 104.14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने घर के सामने बनी सार में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तलाशी ली और गांजा जब्त कर लिया। मामले में ग्राम ब्योची निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र पुत्र हल्के उर्फ भारत सिंह मीणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Next Post

नरसिंह टेकरी पर अन्नकूट महोत्सव, नरसिंह भगवान को लगे छप्पन भोग

Tue Nov 10 , 2026
ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के प्राचीन नरसिंह टेकरी आश्रम पर मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नर्मदा जी के पावन दक्षिण तट स्थित आश्रम में भगवान नरसिंह को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई। महाआरती के बाद संतों और भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। […]

You May Like