नरसिंह टेकरी पर अन्नकूट महोत्सव, नरसिंह भगवान को लगे छप्पन भोग

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के प्राचीन नरसिंह टेकरी आश्रम पर मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नर्मदा जी के पावन दक्षिण तट स्थित आश्रम में भगवान नरसिंह को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई।

महाआरती के बाद संतों और भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आश्रम में आए साधु-संतों का सम्मान किया गया, वहीं ब्राह्मण वर्ग एवं बच्चों को दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर षड् दर्शन संत मंडल के अध्यक्ष महंत मंगलदास जी त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नरसिंह टेकरी के महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि नरसिंह टेकरी काफी प्राचीन स्थान है। यहां भगवान नरसिंह जी, हनुमान जी महाराज और भोलेनाथ विराजमान हैं। यहां प्रतिदिन साधु-संतों की सेवा होती है। नरसिंह जयंती पर भी विशेष भंडारा आयोजित होता है। वैष्णव संप्रदाय के भारत में हजारों स्थान हैं, जहां संतों के साथ सभी समाज और भक्तों की सेवा की जाती है।

Next Post

बैतूल में ग्वाल समाज ने धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, गोबर से बनाया सांकेतिक पर्वत

Tue Nov 10 , 2026
बैतूल। दीपावली के दूसरे दिन बैतूल के टिकारी क्षेत्र में ग्वाल समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। इस दौरान गोबर से सांकेतिक गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही समाज की पुरानी मान्यता के अनुसार छोटे बच्चों को गोबर से बने […]

You May Like