बैतूल। दीपावली के दूसरे दिन बैतूल के टिकारी क्षेत्र में ग्वाल समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। इस दौरान गोबर से सांकेतिक गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही समाज की पुरानी मान्यता के अनुसार छोटे बच्चों को गोबर से बने पर्वत पर लिटाने की परंपरा भी निभाई गई। मान्यता है कि इससे बच्चे स्वस्थ और निरोगी रहते हैं। पूरे आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Next Post
भक्ति, विनम्रता, कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा जैसे शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है गोवर्धन पूजा : विजेन्द्र
Tue Nov 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि गोवर्धन पूजा भक्ति, विनम्रता, कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा जैसे शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है तथा यह पर्व हमें प्राकृतिक पर्यावरण के सम्मान और संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। श्री […]

You May Like
-
2 years ago
कांग्रेस नेता जयराम रमेश क्या बोले-
-
9 months ago
पति से भरण-पोषण राशि दिलाए जाने की मांग निरस्त
-
3 months ago
आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी