
भोपाल। शाहपुरा इलाके के मनीषा मार्केट के पास सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. मंगलवार को हुए इस हादसे के दौरान किसी भी व्यक्ति के झुलने की जानकारी नहीं है. आगजनी की घटना के दौरान अन्य वाहन भी वहां खड़े नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने कार में आगजनी की घटना होने पर तुरंत ही फायर बिग्रेड़ टीम को सूचना देकर बुलाया. मौके पर पहुंची टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस कार में आगजनी की घटना हुई थी. उस कार के बोनट से धुंआ निकल रहा था, जिसके बाद अचानक से कार में आग लग गई. हादसे के दौरान कार के अंदर कोई भी नहीं था और आसपास कोई अन्य वाहन भी खड़ा नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय पुलिस कार मालिक से मामले में पूछताछ भी की है.
