बाणसागर में भटकी नाव के यात्रियों की सकुशल घर वापसी

सतना:देवी दर्शन के लिए पुरैना गांव के एक दर्जन आदिवासी नाव में सवार होकर बाणसागर के रास्ते जा रहे थे अचानक मौसम और तेज लहरों के बहाव में नाव ऐसी बहकी की कई किलोमीटर दूर जा पहुची.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को   ग्राम पुरैना के  12आदिवासी वाण सागर के  सिंहपुर घाट से चंडी माता मंदिर बन्नेह दर्शन करने अपनी नाव से जा रहे थे ।मौसम में आए बदलाव के कारण अचानक नाव तेज हवा में बह गई ।

वाणसागर में हवा के दबाव में यह नाव 10,से15 किलो मीटर दूर  बाणसागर के एक टापू में पहुंच गई।घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम रामनगर एस पी मिश्रा ने तत्काल जिला प्रशासन मैहर को सूचना देकर अपनी रेस्क्यू टीम तैयार की और टीम के सहयोग से  इनकी जान बचाई जाकर स्टीमर द्वारा वाणसागर के बालाघाट सेमरिया घाट में सकुशल  उतारा गया ।रेस्क्यू टीम ने सेमरिया घाट पर सभी 12 आदिवासी जनो को चाय नाश्ता करवा कर वाहन द्वारा 20 से 25 किलोमीटर दूर उनके ग्राम सकुशल पहुंचाया  गया।

Next Post

सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है इंडियन आइडल, नए सीज़न की थीम: “यादों की प्लेलिस्ट”

Sun Sep 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भारत का सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल एक बार फिर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर नए सीज़न के साथ आ रहाा है। इस बार शो यादों और संगीत की खास धुन अपने दिल को छू लेने वाले थीम “यादों की प्लेलिस्ट: जहाँ आवाज़ें आज वाली और गाने […]

You May Like