
भोपाल। राजधानी में एयरपोर्ट पर रविवार को घने कोहरे के कारण विमानों को उड़ान भरने और उतरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता. क्योंकि कोहरा अधिक होने के कारण देखने की क्षमता घटकर लगभग 200 मीटर तक रह गई थी. जिससे पायलट को परेशानी होती . लेकिन सीएटी-आईआई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सर्वप्रथम सेफगार्डिंग प्रक्रियाएँ लागू की गईं तत्पश्चात लो विजि़बिलिटी प्रोसीजर सक्रिय किया गया, जिससे सुरक्षित विमान परिचालन सुनिश्चित किया जा सका। कम दृश्यता की अवधि के दौरान सुबह 7:15 से 12:15 बजे तक सीएटी-आईआई आईएलएस प्रणाली का प्रभावी उपयोग किया गया, जो इस अवधि में उड़ान सुरक्षा बनाए रखने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद सभी उड़ान संचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुए तथा किसी भी उड़ान को डायवर्ट या निरस्त नहीं करना पड़ा.
