
शाजापुर। हॉट मैदान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर खुले गड्ढे में दो वाहन चालक गिर गए। पहला हादसा 1:30 बजे हुआ, जब इंदौर निवासी बालू पिपलिया बाइक समेत गड्ढे में गिर गए और घायल हो गए। कुछ देर बाद स्कूटी सवार शाहरुख मंसूरी भी गिर पड़े, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। गड्ढे में बारिश का पानी भरने से वह दिखाई नहीं देता। स्थानीयों ने कई बार शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने कहा कि नया चेंबर जल्द लगाया जाएगा।
