
इंदौर. प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह एक साथ 18 ठिकानों पर छापेमारी की। इन ठिकानों में ज्यादातर शराब कारोबारी शामिल हैं। ईडी की टीमों ने अल सुबह अपनी कार्रवाई शुरू कर दी, और अब तक छापे की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने विशेष रूप से बसंत बिहार कॉलोनी में कार्रवाई की है, जहां फर्जी चालान और आबकारी घोटाले से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। ईडी की इस बड़ी कार्रवाई से इंदौर में हड़कंप मच गया है, और जांच की प्रक्रिया जारी है।
