टिकैत भाइयों को अगर पाकिस्तान से हमदर्दी है तो वहीं चले जाना चाहिए : प्रवेश वर्मा

नयी दिल्ली 28 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने सोमवार को कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले टिकैत भाइयों जैसे नेता अगर पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी रखते हैं तो बेहतर होगा कि वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं।

श्री वर्मा ने आज कहा कि भारत के किसानों ने हमेशा तिरंगे की शान के लिए खेतों में पसीना बहाया है और देश की रक्षा के लिए अपने बेटे बलिदान किए हैं। जो लोग आज पाकिस्तान के किसानों की चिंता कर रहे हैं, वे न भारत के सच्चे नागरिक हैं और न ही किसानों के सच्चे हितैषी।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति और किसानों के नेता का दिखावा कर सत्ता और लाभ की राजनीति करने वालों का असली चेहरा अब पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है। किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले टिकैत भाइयों जैसे नेता अगर पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी रखते हैं, तो बेहतर होगा कि वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं। भारत का किसान राष्ट्रवादी है, स्वाभिमानी है और ऐसे गद्दार बयानों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों के लिए भारत की मिट्टी में कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने संसाधनों और अपने अधिकारों की रक्षा करेगा, चाहे वह पानी हो या सीमाएं। भारत के हक का पानी भारत के किसानों के लिए है, न कि आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान के लिए। टिकैत भाइयों जैसे लोगों को भारतीय किसानों के बीच कोई जगह नहीं मिलेगी। जो थोड़े बहुत किसान अब भी उनके साथ खड़े हैं, उन्हें भी इस देशविरोधी मानसिकता का साथ छोड़ देना चाहिए। देश विरोधी सोच वालों को जनता बहुत जल्द करारा जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सिंधु जल संधि को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी ठहराना उचित नहीं है।

Next Post

BJP पार्षद वाघेला के भतीजों पर मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज सामने आया

Mon Apr 28 , 2025
इंदौर। बीजेपी पार्षद वाघेला के भतीजों पर मारपीट का आरोप लगा है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब आरोपी भतीजों ने किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी भतीजे कथित रूप से पीड़ित व्यक्ति के साथ […]

You May Like